फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी को दस साल की सजा

Sun, 20 May 2018 01:56 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दस साल की सजा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को दस साल की सजा और 15000 हजार रुपये के अर्थदंड और दो अन्य आरोपियों को एक एक वर्ष के  कारावास की सजा अदालत ने सुनाई है। थाना मझोला क्षेत्र के ग्राम भोला सिंह की मिलक की एक युवती ने थाने में जनवरी 2017 में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा है कि वह अपनी सहेली के साथ पड़ोस की दुकान से कुछ सामान लेने जा रही थी। दुकान के पास ही गांव के रहने वाले गौरव, गजेंद्र, व मनोज खड़े थे जिन्होंने  देखते ही फब्तियां कसीं।
विज्ञापन


दोनो युवतियों ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने मिलकर पास के ही एक बंद घर में खींच लिया। आरोपहै कि मनोज ने वादिनी से तथा गौरव ने उसकी सहेली से दुष्कर्म किया। गजेंद्र ने बाहर से कमरा बंद कर दिया था। थाना पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था मुकदमे की सुनवाई में दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भैरव लाल ने मुख्य आरोपी मनोज को 10 साल की सजा और 15 हजार का जुर्माना लगाया है। दो अन्य आरोपियों को एक एक साल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें