फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबबाड़ी पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर में गुलाबबाड़ी के पास शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कटघर के गुलाबबाड़ी स्थित छोटी मंडी में रहने वाला मोहम्मद इमरान (22) वेल्डिंग का काम करता था। वह शुक्रवार को अपनी बहन जहां आरा से मिलने के लिए उसके घर गुलाबबाड़ी गया था। वहां से वापस लौटते वक्त वह रामपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि वह जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गया था। मौके पर जुटी भीड़ की मदद से ही मोहम्मद इमरान की पहचान हो गई, उसके परिजनों को सूचना दी गई। घर में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की । एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें