अमरोहा का आदमपुर थाना इलाके में दंपती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव कमरे में ही लटके मिले। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं परिजन कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सूबरा में विजय सिंह का परिवार रहता है। विजय मजदूरी और खेती-बड़ी करके परिवार का पालन पोषण करता था। गुरुवार को उसने परिवार के साथ खुशी-खुशी विजयदशमी का त्योहार मनाया था और अपने खेत में धान की कटाई भी की थी।
रात में खाना खाने के बाद विजय (35) और उसकी पत्नी भूरी (32) दोनों कमरे में सो गए जबकि तीन बच्चे छत पर सो रहे थे। शुक्रवार के सुबह बड़ा बेटा आदेश छत से उतर कर नीचे पहुंचा तो कमरे की अंदर से कुंडी लगी हुई थी।
आदेश ने दरवाजा काफी खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खोला जा सका। किसी भी तरह की प्रतिक्रिया कमरे के अंदर से सुनाई नहीं दी। इसके बाद आदेश गांव में ही रहने वाले चाचा संजीव को बुलाकर लाया।