फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: मैट्रिमोनियल साइट पर डॉक्टर बन लाखों की ठगी, नाइजीरियाई सहित तीन अंतरराष्ट्रीय ठग गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 03:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने महिलाओं से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी नाइजीरियाई निवासी समेत दो नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसी गैंग ने स्थानीय शिक्षिका से 94 लाख की ठगी की थी। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में पकड़े गए ठगी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं को वेबसाइट से शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चिनवेके एम्मानुअल कानू नाइजीरिया का निवासी है और अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था।

विज्ञापन


गिरोह का यह सरगना महिलाओं से दोस्ती कर विश्वास जीतता और खुद को विदेश में रहने वाला डॉक्टर या व्यवसायी बताकर महंगे उपहार भेजने का झांसा देता। इसके बाद कस्टम या कोरियर शुल्क के नाम पर लाखों रुपये वसूल करता।

Trending Videos

शिक्षिका से 94 लाख की ठगी
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका ने साइबर ठगी का शिकार होने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी वेबसाइट पर अपना बायोडाटा शेयर किया था। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें व्हाट्सएप कॉल आया।

कॉल करने वाले ने खुद को अमेरिका में नौकरी करने वाला एमबीबीएस डॉक्टर बताया और कहा कि वह भारतीय युवती से शादी करना चाहता है। दो दिन बाद आरोपी ने कहा कि वह शिक्षिका के लिए अमेरिका से गिफ्ट भेज रहा है।

इसके बाद एक महिला ने कॉल कर बताया कि पार्सल में सोने की चेन, अमेरिकी करेंसी और अन्य सामान है, लेकिन इसे पाने के लिए कुछ भुगतान करना होगा। शिक्षिका ने भुगतान किया, तो आरोपी महिला ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर और अधिक रकम ठगनी शुरू कर दी। इस तरह शिक्षिका से कुल 94 लाख की ठगी की गई।

अंतरराष्ट्रीय गिरोह की गिरफ्तारी
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बुधवार को नाइजीरियाई युवक चिनवेके एम्मानुअल कानू और दो नेपाली युवतियों संगीता और ममता को गिरफ्तार किया है। इसके पहले, मणिपुर निवासी कोंसम सुनीता को आठ सितंबर को गिरफ्तार किया जा चुका था।

18 राज्यों की महिलाओं को बनाया शिकार
जांच में पता चला कि यह गिरोह केवल मुरादाबाद तक सीमित नहीं था। देश के 18 राज्यों की महिलाओं को इसका शिकार बनाया गया। इनमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, गुजरात और राजस्थान जैसी राज्य शामिल हैं। अब तक इस गिरोह के खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर नाै शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं।

बरामद सामग्री
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और नकद बरामद किए हैं। 
  • नकदी 47,770 लाख 
  • 93 पासबुक और 17 चेकबुक
  • 16 एटीएम कार्ड और 10 मोबाइल फोन
  • तीन पीओएस मशीन
  • 12 आधार कार्ड, 8 पैन कार्ड और 5 सिम कार्ड
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस 
साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऑनलाइन डेटिंग, शादी और रिश्तों के प्रस्तावों में पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन या अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से पहले जांच अवश्य करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें