फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निगम की बैठक आज, नई सड़कों की खोदाई और टैक्स का मुद्दा उठेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में हाल ही में बनी सड़कों को दोबारा खोदे जाने का मुद्दा सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में उठेगा। महापौर कार्यालय में होने वाली इस बैठक में पार्षद नई सड़कों की खोदाई पर सवाल उठाएंगे और जिम्मेदारी तय करने की मांग करेंगे। साथ ही बैठक में 2025-26 का पुनरीक्षित बजट पेश किया जाएगा और 11.46 अरब रुपये की आय-व्यय का ब्योरा भी कार्यकारिणी के सामने रखा जाएगा। इसके अलावा टैक्स, नालों की सफाई जैसे मुद्दों पर तीखी बहस होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड योजना) के तहत चौधरी चरण सिंह चौक से केल्टन स्कूल तक बनने वाली आधुनिक सड़क के साथ नाले के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा जाएगा जो कि महापौर विनोद अग्रवाल की ओर से रखा जाएगा। वहीं पार्षद विनोद शर्मा ने कहा कि वह टैक्स व्यवस्था का मुद्दा उठाएंगे। उनका कहना है कि टैक्स को लेकर आई बड़ी संख्या में आपत्तियों का अब तक निस्तारण नहीं हुआ है।
पार्षद विशाल गोलू मऊ क्षेत्र में नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला बैठक में उठाएंगे। इसके अलावा विपक्ष के पार्षद नदीम का कहना है कि कई नाले चोक पड़े हैं। वह मांग करेंगे कि नालों की सफाई के लिए साल में कम से कम दो बार टेंडर निकाले जाएं। केवल बरसात से पहले की जाने वाली सफाई नाकाफी साबित हो रही है।
विज्ञापन

बैठक में पार्किंग व्यवस्था, निगम की पक्की दुकानों के किराए का नए सिरे से निर्धारण जैसे आय बढ़ाने वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। बजट में जलापूर्ति, सफाई व्यवस्था और टैक्स वसूली को डिजिटल माध्यमों से मजबूत करने पर भी मंथन होगा। इससे पहले 21 नवंबर को प्रस्तावित कार्यकारिणी की बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया था जिसके बाद अब दोबारा से बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें