फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिंग फेयर को झटका दे सकती है दिल्ली में कोरोना की दस्तक 

Wed, 04 Mar 2020 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा उमेश शर्मा, मुरादाबाद
विज्ञापन
आईएचजीएफ दिल्ली-स्प्रिंग फेयर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोनावायरस की दस्तक हस्तशिल्प निर्यात के क्षेत्र में एशिया में चीन का विकल्प बनने के मुरादाबाद के सपने को तोड़ सकती है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 15 से 19 अप्रैल के बीच आईएचजीएफ दिल्ली-स्प्रिंग फेयर का आयोजन होना है। लेकिन दिल्ली में कोरोना की आहट ने निर्यातकों के होश उड़ा दिए हैं। 

विज्ञापन


जिन पंद्रह देशों में कोरोना फैला है उन सभी देशों के वीजा ऑन एराइवल पर सरकार ने रोक लगा दी है। यूरोपियन यूनियन और यूएस ने भी एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को हिदायत दी है कि वह एशियन देशों की यात्रा करने से बचें। इसका सीधा असर दिल्ली स्प्रिंग फेयर पर पड़ने का अंदेशा है।

चीन में कोरोना वायरस फैलने के बावजूद फ्रैंकफर्ट में हुए एम्बियन्ते फेयर ने मुरादाबाद के निर्यातकों को निराश नहीं किया था। एम्बियन्ते में चीन की गैरमौजूदगी का लाभ भारतीय निर्यातकों को मिला था। मुरादाबाद के करीब 200 निर्यातकों ने एम्बियन्ते में अपने स्टॉल्स लगाए थे। 
विज्ञापन


निर्यातकों को यहां से करीब 800 करोड़ रुपये का कारोबार मिला था। कोरोना के चलते चीन ने अपनी सभी फैक्टरी बंद कर रखी हैं। 23 अप्रैल से प्रस्तावित दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल फेयर कैंटोन को भी चीन ने रद्द कर दिया है। ऐसे में भारतीय हस्तशिल्प निर्यातक उत्साहित थे। 

ईपीसीएच ने भी दिल्ली में वर्कशॉप करके निर्यातकों से कहा था कि वह दिल्ली स्प्रिंग फेयर में हस्तशिल्प निर्यात में एशिया में चीन का विकल्प बनें। लेकिन दिल्ली में कोरोना वायरस का मामला उजागर होने और दिल्ली के पांच सितारा होटल व नोएडा में तीन स्कूलों को इसी आशंका में बंद कर दिए जाने से निर्यातक सकते में हैं। 

इस बीच यूरोपियन यूनियन और यूएसए ने एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से कहा है कि वह चीन और भारत समेत सभी एशियाई देशों की यात्रा से परहेज करें। ऐसे हालात में दिल्ली स्प्रिंग फेयर के भविष्य को लेकर निर्यातकों में आशंका है। 

आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में बुधवार को होने वाली फेयर कमेटी की आपातकालीन बैठक में स्प्रिंग फेयर को टालने का फैसला भी लिया जा सकता है। इस अहम फेयर में दुनियाभर के करीब 125 देशों से बायर्स आते हैं। मुरादाबाद के करीब 2000 निर्यातकों समेत देशभर के कुल 3000 निर्यातक दिल्ली फेयर में अपने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं। 

फेयर कमेटी की आपातकालीन बैठक आज दिल्ली में
मुरादाबाद। दिल्ली आईएचजीएफ स्पि्रंग फेयर कमेटी की चेयरमैन नीरज खन्ना ने बताया कि दिल्ली में कोरोना की दस्तक के मद्देनजर फेयर कमेटी की आपातकालीन बैठक बुधवार को दिल्ली में बुलाई गई है। इसमें सभी एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिवों को बुलाया गया है। बैठक में सभी की राय जानने के बाद दुनियाभर के माहौल को समझकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। बदले हालात में दिल्ली स्प्रिंग फेयर को लेकर बुधवार को दिल्ली में ही फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें