फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : कोरोना कर्फ्यू से काबू में आया कोरोना, 3128 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर से बनी दहशत के बाद अब कुछ राहत मिलनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो संक्रमितों के मुकाबले सही होने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 15 दिन पहले वर्तमान टेस्टिंग के आंकड़ों में ही औसतन संक्रमितों की संख्या सात सौ तक पहुंच गई थी, जो अब दो सौ से भी कम रह गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जहां मई की शुरूआत में सक्रिय केसों की संख्या 12 हजार से अधिक थी, वहीं 21 मई को 3128 सक्रिय केस थे, जिससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मार्च 2020 से मार्च 2021 तक जिले में 12303 पॉजिटिव केस मिले थे, जबकि इस साल अप्रैल माह में ही 14827 संक्रमित केस मिले हैं। जिले के कुल संक्रमित मरीजों में 54.65 फीसदी अप्रैल माह में ही मिले हैं। जो साल भर के संक्रमण काल में मिले संक्रमित केसों में 2524 अधिक थे। वहीं इस साल एक मई से 20 मई तक 86538 सैंपल लिए गए, जिसमें से 12319 संक्रमित केस पाए गए। इस बीच अप्रैल के मुकाबले मई में संक्रमण की दर तो बढ़ी है। लेकिन वहीं ठीक होने वालों की दर में इजाफा होने के कारण तुलनात्मक रूप से मरीजों की संख्या घटी है। जहां पहले संक्रमितों के मिलने की संख्या अधिक और ठीक होने वालों की कम थी। वहीं अब पॉजिटिविटी रेट बढ़ने के बाद भी संक्रमितों की संख्या कम और ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा है। इसकी वजह से संक्रमण की कुल दर घटी है। जिसको आधार मानकार स्वास्थ्य विभाग कोरोना के पीक के टलने का दावा कर रहा है। उसका कहना है कि 4 मई तक कोरोना की दूसरी लहर अपने उच्च स्तर पर थी। जो अब कम हो रही है। इस समय मुरादाबाद का कुल रिकवरी प्रतिशत 91.1 हो गया है।
कोरोना संक्रमण का प्रसार तेजी से हो रहा था। लगातार बचाव कार्यों और कर्फ्यू में लगाए गए प्रतिबंध से संक्रमण की कमी आई। वहीं संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाया गया, जिससे पॉजिटिव केस सामने आए और ठीक हुए। इससे कोरोना संक्रमण की दर तेजी से कम हो रही है। जल्दी ही इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी
एक महीने में 35421 संक्रमित हुए ठीक
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 21 अप्रैल से 21 मई तक एक महीने के अंतराल में 35421 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौटे। 20 मई से 21 मई के 24 घंटे के अंतराल में 128 संक्रमित मिले, जबकि 456 संक्रमितों को डिस्चार्ज किया गया। दावा है कि तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें