फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ी दोहरी मार, एक अस्पताल और दो संस्थान में निकले कोरोना के बीमार

Tue, 14 Apr 2020 02:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

एक ही दिन में मुरादाबाद पर दोहरी मार पड़ी है। न केवल अस्पताल में क्वारंटीन किए गए तीन लोग सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आ गए बल्कि दो इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन 14 लोगों को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में इन तीन स्थानों पर हाई अलर्ट हो गया है। इन सभी को नौ अप्रैल को क्वारंटीन किया गया था।

विज्ञापन


शहर के एक अस्पताल तथा दो इंस्टीट्यूट में 260 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। एमआईटी तथा टीएंमयू में सौ सौ लोग हैं तथा आईएफटीएम में 60 लोग। सोमवार को जो लोग पॉजिटिव निकले उनमें आईएफटीएम में 07, एमआईटी में 07, टीएमयू में 03 व्यक्ति पॉजिटिव  पए गए हैं। ऐसे में अब यहां सनसनी है।

खास तौर से अस्पतालों में हंगामा है। चूंकि शैक्षणिक संस्थानों में तो क्वारंटीन लोगों के अलावा और किसी की आवाजाही नहीं है पर चिकित्सीय संस्थानों में अन्य मरीज भी हैं। उनके तीमारदार हैं। चिकित्सीय लोगों का आना जाना है। ऐसे में ये लोग कितनों के संपर्क में आए होंगे और कहां तक संक्रमण का असर गया होगा इसका आकलन करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले के 2 लोग मुरादाबाद में पॉजिटिव आए हैं

संभल जिले के 2 लोग मुरादाबाद में पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों सराय तरीन के निवासी थे। पुलिस ने सराय तरीन के कोटला इलाके को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें