फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती दुकान तो नहीं गया, गांधी नगर के एक अस्पताल में रहा भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थोक मंडी के आढ़ती के कोरोना पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, आढ़ती तीन दिन गांधी नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर कॉसमॉस गया था। कॉसमॉस में इलाज से पहले उसका कोरोना सैंपल कराया और पॉजिटिव आ गया।
विज्ञापन

आढ़ती के बेटे ने बताया कि मझोला मंडी में उनकी फलों की दुकान है। पिछले महीने मंडी में संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने मंडी की टाइमिंग में बदलाव कर दिया था। ताकि भीड़भाव न हो सके। आढ़तियों का शेड्यूल बदल गया। आढ़ती के बेटे ने बताया कि उसके पिता 15 दिन से आढ़त नहीं आए थे। जून पहले सप्ताह से पिता को खांसी और बुखार की शिकायत हुई। गांधी नगर में एक क्लीनिक में दिखाया और चार जून को भर्ती कर दिया। कोई फायदा नहीं हुआ। डिस्चार्ज कराने के बाद सात जून कॉसमॉस में दिखाया। गांधी नगर अस्पताल के स्टाफ और दूसरे मरीजों में भी संक्रमण का खतरा बना है। अस्पताल में पहले भी भर्ती होने वाले कई मरीज कोरोना संक्रमित आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें