फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: कोरोना संक्रमित ताजपुर के डॉक्टर की मौत, टीएमयू में चल रहा था इलाज

Mon, 20 Apr 2020 03:10 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दस अप्रैल से टीएमयू के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर ने इलाज के दौरान रविवार रात दम तोड़ दिया। डॉक्टर दिसंबर 2012 से स्वास्थ विभाग में राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के तहत संविदा पर ताजपुर माफी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे। 

विज्ञापन


पिछले दिनों उनकी ड्यूटी कोरोना कंट्रोल रूम समेत विभिन्न स्थानों पर लगाई गई थी। डॉक्टर की मौत के बाद ताजपुर पीएचसी के 17 कर्मचारियों का सैंपल लेकर कोरोना जांच को भेजा गया है। 

डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की तलाश करके उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। डॉक्टर के परिवार के 9 सदस्य पहले ही क्वारंटीन किए जा चुके हैं। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमसी गर्ग ने बताया कि गलशहीद थाना क्षेत्र में अदालतपुरा निवासी 50 वर्षीय डॉक्टर की पोस्टिंग राष्ट्रीय बाल विकास कार्यक्रम के तहत संविदा पर थी। 
विज्ञापन


10 अप्रैल को कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद से ही उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर को कई बार वेंटिलेटर पर ले जाना पड़ा। बीच-बीच में वह रिकवर भी करते रहे। रविवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और रात करीब तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद ही तुरंत बाद उनके तीन भाई और एक भतीजे समेत नौ परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया था। इनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए थे जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। डॉक्टर की ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी पत्नी पिछले दो माह से मायके में थीं इसलिए उन्हें क्वारंटीन नहीं किया गया है। 

ड्यूटी के दौरान डॉक्टर के संपर्क में आए जिला चिकित्सालय के चार चिकित्सकों की भी कोरोना जांच कराई गई थी जो निगेटिव आई है। डॉक्टर के संपर्क में आए अन्य 10 स्वास्थ्य कर्मी होम क्वारंटीन में भेज दिए गए हैं। सोमवार को  ताजपुर पीएचसी पर तैनात 17 स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए हैं। 

सीएमओ ने बताया कि और भी ऐसे लोगों की तलाश की जा रही है जो डॉक्टर के संपर्क में आए थे। ताकि उन्हें क्वारंटीन करके उनकी जांच कराई जा सके। डॉक्टर की मौत के साथ ही जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। 

इससे पहले नवाबपुरा निवासी एक पीतल कारोबारी और संभल में हयातनगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से जिले में मौत हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें