फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों की मौत की सूची दी गई थी, पांच नंबर ओमपाल के परिवार के निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ब्राइट स्टार अस्पताल के बाहर लोगों ने 17 कोरोना संक्रमितों की मौत की सूची बनाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराई है। इस सूची पर दर्ज नंबरों पर जब पूछताछ की गई तो पांच नंबर तो एक मृतक ओमपाल के परिजनों के कही निकले, जबकि दो नंबर मृतक अरुण कुमार के परिवार से जुड़े लोगों के हैं। जबकि एक मरीज जिंदा है और उसका भी नंबर सूची में डाल दिया गया।
विज्ञापन

ब्राइट स्टार अस्पताल में गुरुवार सुबह लोगों ने हंगामा किया था। लोगों का आरोप था कि ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत हुई है। हंगामा करने वाले लोगों ने एक सूची बनाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को उपलब्ध कराई थी। इस सूची का सत्यापन किया गया। इसमें पांच नंबर मृतक ओमपाल के परिवार वालों के निकले हैं, जिसमें एक नंबर पत्नी, एक नंबर भाई, एक नंबर साढ़ू और दो अन्य रिश्तेदारों के हैं। इसी तरह दो नंबर वरुण के परिजनों के हैं। जबकि एक जिंदा मरीज के परिजनों का भी इस सूची में नंबर डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें