फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास रहकर भी रहे दूर, संक्रमितों की पत्नियों ने रखा व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। करवाचौथ पर एक छत के नीचे रहकर भी पति-पत्नी के बीच सामाजिक दूरी रही। पास रहने के बाद भी दूर रहे। होम आइसोलेशन में रहे 34 संक्रमितों की पत्नियों ने व्रत रखकर उनकी दीर्घायु की कामना की। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं संक्रमित 13 महिलाओं को करवाचौथ पर व्र्रत नहीं रख पाने का मलाल रहा। जबकि एक संक्रमित दंपती ने एक दूसरे के लिए व्रत रखा।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने पर बिना लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। जिले में बुधवार को 102 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रहे। आइसोलेशन की अवधि पूरा करने के बाद ही ये घर से बाहर निकल सकेंगे। करवाचौथ पर घर में रहकर भी पति-पत्नी करीब नहीं आ पाए। सामाजिक दूरी बनाए रखी। 34 संक्रमितों की पत्नियों ने व्रत रखा। दूर-दूर रहकर व्रत की औपचारिकताओं को पूरा किया। शाम को छलनी से चांद और पति का दीदार कर व्रत खोला। वहीं 13 संक्रमित महिलाएं इस बार करवाचौथ पर व्रत नहीं रख पाई। इसका उन्हें मलाल रहा। पतियों ने भी उन्हें व्रत नहीं रखने की सलाह दी। वहीं एक संक्रमित दंपति ने एक दूसरे के लिए व्रत रखा।
पहले ड्यूटी फिर करवाचौथ
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में तैनात फार्मेसिस्ट पंकज पांडेय करवाचौथ पर बुधवार की रात इमरजेंसी ड्यूटी पर रहे। इमरजेंसी कक्ष में मरीजों के बीच ड्यूटी करते ही करवाचौथ मनाया। पत्नी तारा पांडेय ने मोहल्ला बुद्धि विहार सेक्टर दो में घर पर रखकर व्रत रखा। चांद दिखने के समय भी पंकज घर नहीं गए। पत्नी ने उनका ऑनलाइन दर्शन कर व्रत खोला। पंकज पांडेय ने बताया कि कोरोना काल में पहले ड्यूटी है, इसके बाद करवाचौथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें