फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार, हजयात्रा के लिए अगले साल का करेंगे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना महामारी इस साल भी हजयात्रा की राह में रोड़ा बन गई। सऊदी अरब हुकूमत ने दूसरे साल भी विदेशी यात्रियों की हजयात्रा पर प्रतिबंध जारी रखा है। इससे आवेदन करने वाले करीब 65 हजार भारतीयों की हजयात्रा की ख्वाहिश अधूरी रह गई। अब उन्हें फिर अगले साल का इंतजार करना होगा। जिले से दो सौ लोगों ने हजयात्रा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

खाना-ए-काबा की जियारत करना हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है। इसके लिए हर साल आवेदन किए जाते हैं, लेकिन हर किसी को हजयात्रा का मौका नहीं मिलता है। आवेदकों की संख्या अधिक होने पर लाटरी के जरिए लोगों के नाम तय किए जाते हैं। वर्ष 2020 में हज कमेटी इंडिया को 1.25 लाख का कोटा मिला था। इसकी तुलना में इस बार महज 65 हजार लोगों ने ही आवेदन किया था। यूपी से 2900 और मुरादाबाद से 200 लोगों ने ही आवेदन किया था। ऐसे में हर किसी को हजयात्रा पर जाने का मौका मिल जाता, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सऊदी हुकूमत ने पिछले साल की तरह इस बार भी विदेशी यात्रियों की हजयात्रा पर पाबंदी जारी रखी है। इसके चलते लगातार दूसरे साल भी भारतीय हजयात्रा नहीं कर सकेंगे। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि सऊदी हुकूमत की ओर से दूसरे साल भी विदेशी यात्रियों की हजयात्रा पर पर रोक है। इसके चलते देशभर से आवेदन करने वाले 65 हजार लोग हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे। हजयात्रा के लिए वर्ष 2022 का इंतजार करना होगा। वर्ष 2020 में पाबंदी के चलते हिंदुस्तान से करीब सवा लाख लोग हजयात्रा पर नहीं जा सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें