फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबादः डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप

Wed, 22 Apr 2020 03:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम में लगे स्वास्थ्य विभाग के वॉरियर्स भी संक्रमण की जद में आने लगे हैं। कुष्ठ रोग अस्पताल के चिकित्सक और जिला अस्पताल के वार्ड ब्वाय की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से महकमे में हड़कंप मचा है। चिकित्सक आईएफटीएम में क्वारंटीन लोगों की निगरानी में था। जबकि वार्ड ब्वाय की आशंकित लोगों की स्क्रीनिंग में ड्यूटी लगी थी। दोनों के संक्रमण की चपेट में आने से जिला अस्पताल में मंगलवार को स्क्रीनिंग के पूरे स्टाफ की ड्यूटी बदल गई है। वार्ड ब्वाय के साथ ड्यूटी करने वाले 12 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है।

विज्ञापन


पाकबड़ा निवासी 29 साल का युवक जिला अस्पताल में संविदा पर वार्ड ब्वाय है। उसकी कोरोना आशंकित मरीजों की स्क्रीनिंग वार्ड में ड्यूटी थी। स्क्रीनिंग के बाद क्वारंटीन कई आशंकित लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन पांच चिकित्सक समेत आठ लोगों के कोरोना सैंपल कराए। इन्हीं में 17 अप्रैल को वार्ड ब्वाय का सैंपल भी हुआ।

अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि वार्ड ब्वाय कोरोना पॉजिटिव आया है। अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को एहतियातन स्क्रीनिंग करने वाला स्टाफ बदल गया। वार्ड ब्वाय के अलावा उस दौरान ड्यूटी करने वाले 12 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। स्क्रीनिंग वार्ड से लेकर अस्पताल के संवेदनशील जगहों पर सेनिटाइजेशन कराया गया है। स्टाफ नर्स के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। वार्ड ब्वाय के गांव बागड़पुर की मड़ैया में उसके परिवार के आठ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया तथा एसडीएम ने गांव का दौरा किया। वहां भी देखा जा रहा है कि वह किस किस के संपर्क में था।
विज्ञापन


इसके अलावा कुष्ठ रोग अस्पताल में संविदा पर तैनात चिकित्सक की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुध बाजार दुर्गा मंदिर वाली गली में रहने वाले एमपीएच (मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ) चिकित्सक पांच साल से विभाग में तैनात हैं। चिकित्सक को 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आईएफटीएम में क्वारंटीन किए गए लोगों की देखरेख को ड्यूटी पर लगाया गया था। ड्यूटी करने के बाद चिकित्सक अपने घर जाते थे। उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने से परिवार और आसपास के लोगों में दहशत बनी है।

फर्ज निभाते संक्रमित हो गया, अब परिवार की चिंता
मेरी ड्यूटी 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आईएफटीएम के छात्रावास में लगी थी। साथ में तीन लोगों का स्टाफ भी था। 17 अप्रैल को मुझे खांसी की शिकायत हुई। कफ आने लगा। बाकी कोई लक्षण नहीं थे। मेरा एक माह का बच्चा है। पत्नी भी बीमार है। मैंने एहतियातन खुद का कोरोना सैंपल कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। परिवार में माता और पिता के अलावा पत्नी और दो बच्चे हैं। मैं ड्यूटी के बाद घर जाता था। घर पर सोशल डिस्टेंसिंग से रहा। मैं अपना फर्ज निभाते हुए संक्रमित हो गया हूं, लेकिन परिवार को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुझे जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है और उनके सैंपल लिए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं कि सभी की रिपोर्ट निगेटिव आए।
विज्ञापन

- कोरोना पाजिटिव चिकित्सक से बातचीत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें