फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के दरवाजे पर चिपकाया दस का नोट, कालोनी में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लॉकडाउन के बीच कुछ लोग शरारत करने से भी बाज नहीं आ रहे। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की नीलकंठ कालोनी में किसी व्यक्ति ने व्यापारी के दरवाजे पर दस रुपये का नोट चिपका दिया। कालोनी में सब्जी बेचने वाला पहुंचा तो उसने व्यापारी को बताया कि उनके दरवाजे पर नोट चिपका हुआ है। इसके बाद कालोनी में खबबली मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम बुलाकर पूरी कालोनी में सैनिटाइज कराया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

नीलकंठ कालोनी में गोटा व्यापारी अजय कुमार अग्रवाल का मकान है। व्यापारी का कहना है कि शनिवार दोपहर उनका दरवाजा बंद था। इसी दौरान कालोनी में सब्जी बेचने वाला ठेला लेकर पहुंचा। सब्जी विक्रेता ने व्यापारी को बताया कि उनके दरवाजे पर नोट चिपका हुआ है। इसके बाद आस पड़ोस के लोग व महिलाएं भी अपने घरों से बाहर आ गईं। नोट में कोरोना वायरस की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और नगर निगम की टीम को बुलाकर पूरी गली सैनिटाइज कराई। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें एक व्यक्ति गली में घूमता दिखाई दे रहा है। जो पैर से दिव्यांग दिख रहा है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें