फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर एंबुलेंस चालक मुनिराज समय पर नहीं आते तो हम सबकी मौत तय थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छतों से ईंट-पत्थर बरस रहे थे। सैकड़ों की उग्र भीड़ नेे हमें दुश्मनों सरीखा घेर रखा था। ऐसे में एंबुलेंस चालक सरदार मुनिराज समय पर नहीं आता तो मेरी और मेरे साथ के स्वास्थ्य कर्मियों की मौत तय थी। बुधवार को करीब साढ़े बारह बजे का वक्त था। मैं अपनी मेडिकल और एंबुलेंस की टीम के साथ नागफनी थाना क्षेत्र के नवाबपुरा पहुंचा। मुझे उस घर में जाना था जहां दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमित की अस्पताल में मौत हुई थी। उसके फर्स्ट और सेकेंड कांटेक्ट में आए 24 लोगों की सूची टीम को सौंपी गई थी। सभी को क्वारंटीन करके उनके सैंपल लिए जाने थे। टीम ने जैसे ही उसके परिवार के चार लोगों को एंबुलेंस में बैठाया, अचानक चारों तरफ से पत्थरों की बारिश शुरू हो गई। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन

24 लोगों की लिस्ट में मृतक के घर पर फर्स्ट काटेंक्ट वाले सिर्फ उनके दो बेटे और भाई मिले। महिलाएं और बच्चे भी थे। लेकिन उनको दूसरे राउंड में ले जाने के लिए घर पर ही छोड़ दिया। मृतक के घर पास ही उनकी एंबुलेंस खड़ी थी। मृतक के घर में रुकने और एंबुलेंस तक पहुंचने में करीब सात से दस मिनट का वक्त लगा। एंबुलेंस में बैठने के बाद मृतक का भाई इमरान उतर गया और बोला घर में कोई सामान छूट गया है। सामान लेने घर चला गया और करीब चार मिनट बाद वापस एंबुलेंस की तरफ आ गया। इमरान के इंतजार में मैं और टीम के संजीव कुमार और अतरपाल एंबुलेंस के बाहर ही खड़े थे। इमरान आकर एंबुलेंस में बैठा भी नहीं था कि चारों तरफ से सैकड़ों लोगों ने टीम को घेर लिया। पथराव होने से संभलने का मौका तक नहीं मिला। मुझे भी एक बड़ा सा पत्थर सिर के पास लगा। मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। किसी तरह खुद को संभाला। पथराव होने पर इमरान के साथ एंबुलेंस में बैठे दोनों बेटे भी भाग गए। सैकड़ों लोग कहां से आए, कुछ समझ नहीं आया। टीम के सभी लोग एंबुलेंस में बैठ गए। मैं पथराव के बीच फंस गया। वहां अचानक एक बुजुर्ग आए और बचाकर पुलिस तक ले गए। टीम के साथ नागफनी थाने के आठ पुलिस कर्मी भी थे। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी भी समझ नहीं पाए। एंबुलेंस चालक ने सभी घायलों को बैठाकर वहां से बाहर निकाला। इमरान के एंबुलेंस से उतरकर जाना और अचानक भीड़ का आना, पहले से प्लान था। परिवार को क्वारंटीन में ले जाने की पूर्व में थाने की ओर से सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

(पथराव में गंभीर रूप से घायल डा एससी अग्रवाल ने जैसा कि अमर उजाला को बताया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें