फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: 209 लोगों ने खुद को किया नजरबंद

Tue, 24 Mar 2020 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस आशंकित 209 लोगों ने अपनी और अपने परिवार के साथ आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए खुद को नजरबंद कर लिया है। इनमें 198 लोग विदेश यात्रा से लौटने वाले हैं। सभी लोग 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहेंगे। विदेश यात्रा कर लौटने वाले लापता 27 लोगों की खोजबीन अब पुलिस करेगी। सीएमओ ने लापता लोगों की सूची पुलिस एवं प्रशासन को सौंप दी है। सोमवार को विदेश यात्रा कर लौटे 11 लोगों ने सेल्फ इंफॉर्मेशन भी दी है।
विज्ञापन


सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक सोमवार तक विदेश यात्रा से मुरादाबाद जिले में लौटने वालों की संख्या बढ़कर 251 पहुंच गई है। इनमें 198 लोगों को सर्विलांस टीमों ने सत्यापित कर लिया है। 27 यात्रियों का अभी तक सत्यापन नहीं हो सका है। 14 यात्री क्रास नोटिफाइड (दूसरे जिलों के) हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि पुलिस प्रशासन को लापता 27 लोगों की सूची सौंपी दी गई है। इनमें कोरोना संक्रमण होने की आशंका है। इन लोगों को तत्काल सीएमओ कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार को 11 लोगों ने विदेश यात्राओं से लौटने की स्वास्थ्य विभाग को सेल्फ इंफार्मेशन दी। सीएमओ ने बताया कि विदेश से लौटने वालों और उनके संपर्क में आए कुल 209 लोगों की निगरानी हो रही है। इन सभी ने 14 दिनों के लिए खुद को घरों में नजरबंद कर किया है। उन्होंने बताया कि इससे नजरबंद लोगों के साथ उनके परिवार और आसपास के लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकेंगे।

बच्चों से घरों में रहने की अपील
मातृ छाया अभिभावक समिति और अभिभावक संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने स्कूली छात्र एवं छात्राओं से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। मातृ छाया अभिभावक समिति अध्यक्ष शिवा मेहरोत्रा और सचिव गीतिका सक्सेना ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन किया गया है। स्कूलों के बंद होने के बाद बच्चे अपने घरों और हॉस्टलों से बाहर न निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों से खुद को अलग रखें।

अभिभावक संघर्ष समिति सचिव तुंगीश यादव ने भी छात्र एवं छात्राओं से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बच्चे घरों में सुरक्षित रह सकते हैं। अभिभावकों को ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें