फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेंगा ट्रेन, रोडवेज बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर रविवार ट्रेनों व रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रेेनों का संचालन बंद रहने के कारण शनिवार को दिन भर टिकट वापसी कराने वालों की भीड़ स्टेशन स्थित टिकट विंडो पर लगी रही।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम रेखा र्श्मा ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली सभी ट्रेेनों का संचालन रविवार को बंद रहेगा। इसलिए लोग यात्रा के लिहाज से रविवार को स्टेशन न पहुंचें। ट्रेेनों का संचालन बंद रहने की सूचना पर इस दिन यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को सुबह से ही स्टेशन पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके चलते पूरे दिन टिकट विंडों पर टिकट वापस कराने वालों की भीड़ लगी रही। पीतल बस्ती डिपो के एआरएम शिवबालक ने बताया कि कि जनता कर्फ्यू को देखते हुए रविवार को रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें