मुरादाबाद। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ सकती है। इसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। केंद्रीय पुलिस अस्पताल को अधिग्रहीत करने के बाद प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गया है। अस्पताल को क्वारंटाइन जोन (संरोधन केन्द्र) बनाया जाएगा।
शनिवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने केन्द्रीय पुलिस अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। चिकित्सीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय के बेड, रैलिंग एवं दरवाजों के हैंडिल को सैनेटाइज कराने के निर्देश दिए। चिकित्सालय के शौचालय को भी साफ करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि परिसर में अनावश्यक गाड़ियां खड़ी न की जाए।