मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण के बीच राहत देने वाली खबर है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 100 से कम हो गई है। मंगलवार को नौ संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 93 रह गई है।
जिले में मार्च से अब तक 11825 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 180 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11530 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। मंगलवार को जिले में 1423 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं आरटीपीसीआर से कोई रिपोर्ट नहीं आई। इसके चलते मंगलवार को कोई नया मरीज नहीं मिला। अलबत्ता स्वस्थ होने पर नौ मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।