फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू छात्रा का धर्म परिवर्तन: नाजिम ने वायरल किया युवती का वीडियो, दिल्ली से गिरफ्तार; मुरादाबाद का है मामला

Mon, 14 Jul 2025 03:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

डिलारी क्षेत्र से लापता हुई हिंदू युवती को पुलिस ने दिल्ली से आरोपी नाजिम के साथ बरामद कर लिया है। युवती के पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने नाजिम पर उसका धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
डिलारी का छात्रा प्रकरण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिलारी पुलिस ने दिल्ली से हिंदू युवती को बरामद कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी नाजिम को भी दबोच लिया है। पुलिस ने पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए हैं। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


डिलारी क्षेत्र के गांव की हिंदू युवती को आरोपी नाजिम अपने साथ ले गया था। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि नाै जुलाई को उसकी बेटी मुरादाबाद स्टेशन पर अपनी छोटी बहन को छोड़ने गई थी। वहां से आते हुए रास्ते से वह लापता हो गई। उसका मोबाइल नंबर भी नहीं लग रहा था।

देररात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। आसपास रिश्तेदारों में तलाश करने पर भी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने युवती को दिल्ली से नाजिम के साथ उसे बरामद कर लिया है। युवती का कहना है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। वह मध्य प्रदेश के जबलपुर से पढ़ाई कर रही है।

इसके साथ वह दिल्ली के किसी अस्पताल में जॉब भी करती है। पुलिस ने आरोपी नाजिम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाजिम डरा धमका कर धर्म परिर्वतन कर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी नाजिम को भी हिरासत में लिया गया है। 

आरोपी ने युवती का वीडियो बनाकर किया वायरल 
आरोपी नाजिम ने एक वीडियो वायरल किया जिसमें युवती बोल रही है और वह पास में ही बैठा है। वीडियो में युवती बोल रही हे कि मेरे माता पिता अधिक उम्र के लड़के के साथ शादी करना चाह रहे थे। इसलिए वह नाजिम के साथ अपनी मर्जी से गई है। युवती वीडियो में इस्लाम धर्म कबूल करने की बात कही थी। 
विज्ञापन

युवती को वन स्टॉप सेंटर भेजा
थाना परिसर में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। पुलिस से युवती को परिजनों के सुपुर्द करने की मांग करते रहे। पुलिस पूरे दिन आश्वासन देती रही। देर शाम को पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर मुरादाबाद भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें