फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुरादाबाद में धर्मांतरण मुहिम.. हिंदू से मुस्लिम बनी महिला गिरफ्तार, पति को भी भेजा गया जेल

Fri, 26 Jul 2024 03:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने इंस्टीट्यूट संचालिका और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर धर्मांतरण करने का आरोप छात्रों ने लगाया था। पुलिस ने जांच कर इंस्टीट्यूट को सील कर दिया था। इसके अलावा दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में मेकअप इंस्टीट्यूट को सील कर दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेकअप इंस्टीट्यूट में धर्मांतरण की मुहिम चलाने और असली की जगह नकली प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के आरोप में पुलिस ने डायरेक्टर रक्षनंदा खान, उसके पति शाहनवाज गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कई प्रकार की गंभीर शिकायतें पुलिस को मिली थी।

विज्ञापन


छात्राओं के शिकायत के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने इंस्टीट्यूट को भी सील कर दिया था। इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग लेने वाली तान्या चौधरी, स्वाति पाल, जतिन कुमार सैनी की तहरीर पर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज करवाया था। छात्र-छात्राओं ने बताया कि मेकअप इंस्टीट्यूट में वह मेकअप, हेयर ड्रेसिंग समेत अन्य कोर्स कर रहे हैं।

उन्होंने इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर रक्षनंदा खान पर आरोप लगाया कि वह हिंदू छात्राओं पर मुस्लिम लड़कों के साथ रहने का दबाव बनाती है। कहती है कि वह भी पहले हिंदू थी, लेकिन अब वह मुस्लिम हो गई। इन सबका विरोध करने पर छात्र-छात्राओं को बीच में ही निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट में एडमिशन लेते समय उन्हें बताया गया था कि यहां मीट-मछली का सेवन नहीं किया जाता है, लेकिन में मीट खाया जा रहा है। इसके अलावा कलावा, सिंदूर, मंगलसूत्र पहनकर जाने पर उत्पीड़न किया जाता है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद जांच की गई।
विज्ञापन


इसमें कई आरोप सही मिले। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें