फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंबेडकर की प्रतिमा पर विवाद, पुलिस ने हटवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। नगला बलवीर गांव में सोमवार की देर रात डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करने की बात कहते हुए प्रतिमा को हटवा दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया। शोभायात्रा निकालने से इन्कार भी कर दिया। आरोप है कि इस दौरान की धक्का-मुक्की में एक ग्रामीण बेहोश हो गया। पुलिस ने उपचार के बाद ग्रामीण को घर भेज दिया। मंगलवार शाम पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोग शांत हुए और फिर शोभायात्रा निकाली गई।

नगला बलवीर में ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने चंदा करके प्रतिमा तैयार कराई थी। सोमवार की रात गांव के आंबेडकर पार्क में प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिना अनुमति के प्रतिमा हटवा दी। इसके विरोध में हंगामा शुरू हो गया। मौके पर पहुंचा कालीचरन नामक ग्रामीण अफरा तफरी के बीच बेहोश हो गया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों की धक्का मुक्की से कालीचरन बेहोश हो गए। इसके बाद ग्रामीण शोभायात्रा न निकालने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम पुलिस ने समझाकर शोभायात्रा निकलवाने पर रजामंद कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया है। प्रतिमा लगाने के लिए प्रशासन से अनुमति की बात समझा दी है। मंगलवार की शाम शांतिपूर्ण ढंग से शोभायात्रा निकाली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें