फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से सीएचसी, पीएचसी में पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे संविदा स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। अपनी मांगों को लेकर तीन दिन से काली पट्टी बांधकर सांकेतिक रूप से धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी बृहस्पतिवार से पूर्व रूप से कार्य बहिष्कार करेंगे। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी स्वास्थ्य संबंधित कार्य नहीं करेंगे। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसाइटी, एनएचएम, संविदा एएनएम संघ समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े संविदा स्वास्थ्य कर्मी पिछले कई दिन से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
वह लंबे समय से नियमितीकरण, नियमित भर्ती में 25 प्रतिशत आरक्षण, गैर जनपद स्थानांतरण, अनुकम्पा नियुक्ति, आउटसोर्स का समायोजन, समान कार्य-समान वेतन लागू करने, 10 लाख का कैशलेस हेल्थ बीमा, डीए, ईपीएफ और एचआरए देने आदि की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच से सात अक्तूबर तक सीएचसी और पीएचसी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टियां बांधकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार के लिए बुधवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मी ने पूरी रूपरेखा बनाते हुए सीएचसी कांठ के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह को एक ज्ञापन भी दिया। इस दौरान डॉ. जुल्फिकार अहमद, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शैफाली, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, पीएमडब्लू अनिल सैनी, टीबी एसबी फालिया बेगम खान, टीबी एसटीएस निहाल खान, संविदा एएनएम प्रीति, अर्चना, रश्मि, रूपा, सना, ममता त्यागी, लैब टेक्नीशियन चितरंजन सिंह, रणवीर सिंह, पूनम, अनीता, सचिन कुमार, नरेंद्र कुमार व अमित शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें