फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पंडित नगला बाईपास पर रेलवे के चार पिलरों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस की तरफ से रूट डायवर्जन के बाद पंडित नगला बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज के काम ने तेजी पकड़ी है। शुक्रवार से सेतु निगम ने रेलवे के हिस्से के चार पिलरों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। इस पुल के 14 पिलरों का निर्माण पहले हो चुका है।
विज्ञापन

पंडित नगला बाईपास पर सेतु निगम 1.02 अरब की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कर रहा है। कार्यदायी संस्था ने पुल के निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए वन विभाग की मदद से आधा दर्जन पेड़ों को काटकर हटा दिया है। सेतु निगम ने अपने हिस्से के 14 पिलरों का निर्माण कर दिया है। अभी रेलवे के हिस्से के चार पिलरों का निर्माण कार्य तकनीकी कारणों के चलते अटका था।
शुक्रवार से रूट डायवर्जन लागू होने के बाद चार पिलरों की जमीन खोदकर कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बीच निर्मित पिलरों पर बीम को भी चढ़ाया जाएगा। रोड पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बोर्ड भी लगाए हैं। पुल की लंबाई 854 मीटर और चौड़ाई 7.50 मीटर होगी। तकनीकी विशेषज्ञों ने पुल निर्माण की जांच की है। सेतु निगम के पीडी शशिकांत का कहना है कि आरओबी का ठेका गाजियाबाद और दिल्ली की दो फर्मों केकेआर और जेएसबी को संयुक्त रूप से मिला है। पुल का कार्य निर्धारित समय से चल रहा है। पुल का निर्माण होने से शहर के कारोबारियों के अलावा चंदौसी, संभल और बदायूं के वाहन चालकों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें