फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कांठ रोड पर पुलिया निर्माण नहीं हुआ शुरू, लोनिवि और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोकझोंक, देखते रह गए चालक

Thu, 14 Dec 2023 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

लोनिवि के अभियंता और ठेकेदार रोड के दोनों किनारों पर खुदाई कर दीवार खड़ा करना चाहते थे। इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात दबाव का हवाला देते हुए काम रोक दिया। इसके बाद दोनों विभागों के बीच लंबी वार्ता हुई। 
विज्ञापन
कांठ रोड पर चल रहा काम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ रोड पर दीवार खड़ी करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और लोनिवि के अभियंता में नोकझोंक हो गई। लोनिवि अभियंताओं ने रोड पर दो पुलिया निर्माण आज से करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था का संचालन करना होगा।

विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कांठ रोड पर विशाल मेगा मार्ट और किला रोड पर दो पुलिया का निर्माण होगा। दोनों पुलिया के लिए करीब एक करोड़ का टेंडर किया गया था। बुधवार को लोनिवि के अभियंता और ठेकेदार रोड के दोनों किनारों पर खुदाई कर दीवार खड़ा करना चाहते थे।

इस बीच ट्रैफिक पुलिस ने यातायात दबाव का हवाला देते हुए काम रोक दिया। इसी कारण लोनिवि के अभियंता अरविंद अग्रवाल के निर्देश पर काम रोक दिया गया। अभियंताओं का कहना है कि निर्माण के दौरान ज्यादा सड़क नहीं घेरी जाएगी।
विज्ञापन


इस मामले में ट्रैफिक पुलिस को बताया गया है। पुलिस अधीक्षक को भी जानकारी दी गई है। अब बृहस्पतिवार से काम शुरू किया जाएगा। विभाग के लोगों का कहना है कि दोनों पुलिया का निर्माण करने में करीब दो माह का समय लगेगा।

यातायात के दबाव को देखते हुए रोड के दाईं और बाईं दिशा में चार चार मीटर की चौड़ाई में काम किया जाएगा। बची हुई सड़क पर यातायात का संचालन किया जाएगा। लोनिवि के अधिकारियों ने भी शीघ्र पुलिया का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें