फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी में तकरार का वीडियो वायरल: महिला बोली- इलाज में लापरवाही, डॉक्टर ने दर्ज कराया केस, कहा- छवि की धूमिल

Mon, 08 Jun 2026 08:46 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक ने दो महिलाओं पर अभद्रता, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके अलावा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। उधर, महिला ने डाॅक्टर पर इलाज में लापरवाही की बात कही थी।
विज्ञापन
डाॅक्टर और वीडियाे बनाने वाली महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक ने दो महिलाओं पर अभद्रता करने और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर पर दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


डॉ. आबिदा ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह जिला अस्पताल में चर्म रोग विभाग में इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। छह जून की सुबह करीब 11 बजे वह ओपीडी में मरीजों को देखकर उन्हें परामर्श दे रही थीं।

इसी दौरान दो महिलाएं जुनैरा और नाजिश आ गईं। दोनों को देखने के बाद उन्हें दवाइयां लिखकर दी गईं थीं। करीब 15 मिनट बाद दोनों महिलाएं वापस आईं और डॉक्टर से अभद्रता करने लगीं। आरोप है कि दो महिलाओं ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वीडियो बनाया। शोर-शराबा होने पर जिला के अन्य कर्मचारी और डॉक्टर आ गए। इसके बाद आरोपी महिलाएं चली गईं और वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर दिया गया। डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाओं ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और वीडियो वायरल कर उनकी छवि धूमिल की है।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट, डॉक्टर से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

यह था मामला 
जिला अस्पताल में मरीज ने चर्म रोग विभाग की चिकित्सक पर उपचार न करने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अ वायरल वीडियो में मरीज का कहना है कि वह उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल आई थी।

यहां पर चर्म रोग विभाग की चिकित्सक ने उनको देखने से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि जब मरीज चिकित्सक का वीडियो बना रही थी तो चिकित्सक ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मरीज ने चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार का कहना है कि वायरल वीडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। ओपीडी में तीन स्किन स्पेशलिस्ट बैठते हैं। इनमें से किसी एक ने मरीज को जरूर देखा होगा। अस्पताल में चिकित्सक द्वारा मरीज को देखने से मना नहीं किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें