मैं पिछले नौ महीने से एसएससी की तैयारी कर रहा हूं। इसलिए मुझे यह परीक्षा आसान लगी। मैंने सभी सवाल हल कर दिए हैं। आसान सवालों की वजह से मेरिट हाई रहने की उम्मीद है। - अभय प्रताप सिंह, अभ्यर्थी
गहन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया था। मंगलसूत्र आदि उतरवाए थे। सवाल ज्यादा मुश्किल नहीं थे। इसलिए मैंने पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया था। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र से इस परीक्षा के सवाल आसान थे। जोगेश कुमारी, अभ्यर्थी
सुबह आठ बजे मैं केंद्र पर आ गया था। मैंने सभी 150 सवाल हल कर लिए थे। मैं दरोगा भर्ती परीक्षा दे चुका हूं, इसलिए मुझे यह प्रश्नपत्र बहुत आसान लगा। मेरिट हाई रहने की वजह से अब चयन होगा या नहीं, इस बारे में कुछ कह नहीं सकते। - रवि कुमार, अभ्यर्थी
प्रश्नपत्र आसान था। इसलिए सवाल हल करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। मेरिट हाई रह सकती है। मेरे ज्यादातर सवाल सही हुए हैं, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मेरा चयन हो जाएगा। - मोनी, अभ्यर्थी