फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खाद, बिजली की समस्या के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसानों की खाद, बिजली सहित अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसी मंगलवार को सड़क पर उतरे आए। जिला मुख्यालय से लेकर तहसीलों पर कार्यकर्ताओं ने हाथ में यूरिया लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी किया है।
विज्ञापन



महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में अन्नदाता किसानों को खरीफ फसल की सिंचाई के लिए समुचित बिजली एवं यूरिया खाद नहीं मिल रही है। आम किसान सरकारी रवैये को लेकर परेशान है। महानगर अध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि खाद और बीज की कमी के कारण बुवाई प्रभावित हो रही है। ज्यादातर सोसायटी में किसानों को डीएपी की कमी से जूझना पड़ रहा है। प्रदर्शन में आनंद मोहन गुप्ता, अरशद परवेज, सचिन प्रेमी, रेहान, परवेज, राशिद अली, फहीम सैफी, कमर सलीम, शमशेर अली, सरदार सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
00

सदर तहसील पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन
मुरादाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। किसानों की आय दुगुनी करने, मुफ्त बिजली पानी व यूरिया उपलब्ध कराए जाने का भाजपा का वायदा झूठा साबित हुआ। किसानों की आय तो बढ़ी ही नहीं, धान की बुआई के लिए खाद और पानी भी नहीं मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान अमीरुल हसन जाफरी, सुधीर पाठक, अजय गोपाल रस्तोगी, मो. अब्बास, अरविंद चौधरी, विजयराज सैनी, अकरम खां, अशरफ अली, महबूब अली आदि मौजूद रहे।
00
एसडीएम ने जारी किया नोटिस
- सदर तहसील पहुंचे कांग्रेसियों ने एसडीएम के सामने पीड़ित किसानों की समस्याएं रखीं जिसे एसडीएम ने संज्ञान में लिया। यूरिया की कालाबाजारी करने और यूरिया के साथ अन्य उत्पादों की खरीद को बाध्य करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें