फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कलक्ट्रेट और मुख्य डाकघर पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में पार्टी के शीर्ष नेताओं को आरोपी बनाने के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने अलग-अलग प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस ने मुख्य डाकघर के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने ईडी को केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बताया। कहा कि सरकार के इशारे पर ईडी असंवैधानिक तरीके से कार्रवाई कर रही है। मुख्य डाकघर पर प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता वापस कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन करने वालों में मो अब्बास, अनिल शर्मा काले, इरम कदीर, आजम खां, अजय गोपाल रस्तोगी, सुहाना फात्मा, भयंकर सिंह बौद्ध आदि रहे। वहीं
वहीं कांग्रेस महानगर कमेटी के सदस्य सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क में एकजुट हुए। महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। कहा कि ईडी के माध्यम से सत्ता का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को डराने प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में फहीम मिर्जा, शमशेर अली, नदीम उद्दीन कातिब, मो. नईम, नदीम अंसारी, मोअज्जम अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें