फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुताई करते समय करंट लगने से युवक की मौत

Thu, 17 Apr 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। घर की पुताई करते समय करंट लगने से मजदूर महेंद्र (30) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई। मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

सीतापुर के कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर मोहल्ला निवासी महेंद्र अपने भाई राजकुमार के साथ शहजादनगर थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर गांव निवासी एक ग्रामीण के घर पुताई का काम करने आया था। बुधवार दोपहर दोनों भाई छत पर पुताई कर रहे थे। वहीं, साइट से 11 हजार की बिजली लाइन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में आकर मजदूर झुलस गया।
उसे आननफानन ग्रामीण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाॅक्टर ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने बताया करंट लगने से एक युवक की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें