फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट के लिए अधिक वसूली, पवांसा में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वोसंभल/पवांसा/असमोली। वोटर लिस्ट के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने पवांसा में बुधवार दोपहर दो बजे हंगामा किया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का आरोप है कि संभल में प्रधान पद के दावेदारों से वोटर लिस्ट देने के एवज में 400-400 रुपये लिए जा रहे हैं। वहीं, पवांसा में तीन-तीन सौ रुपये लेकर वोटर लिस्ट की प्रति दी जा रही है। कांग्रेसियों का आरोप है कि निर्धारित दाम से अधिक मूल्य पर वोटर लिस्ट दिए जाने की शिकायतों पर भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पवांसा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल यादव के साथ कुछ कांग्रेसियों ने बुधवार दोपहर को वोटर लिस्ट के नाम पर हो रही अवैध वसूली का विरोध किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी ने इस संबंध में असमोली की खंड विकास अधिकारी से फोन पर ऐसी शिकायतों की जानकारी मांगी है। वहीं खंड विकास अधिकारी रेनू कुमारी का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई करेंगी। वही,ं खंड विकास अधिकारी शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि वोटर लिस्ट एक रुपये प्रति पेज के हिसाब से शुल्क वसूलकर कर दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें