फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों को एकजुट करने आए प्रभारी, भिड़ गए पदाधिकारी

विज्ञापन
मुरादाबाद के जिला कांग्रेस कार्यालय पर झगड़े के बाद समझाते जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस की आपसी गुटबाजी फिर एक बार सोमवार को कांग्रेस प्रदेश सचिव और मुरादाबाद प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर की मौजूदगी में मारपीट में बदल गई। जिला प्रभारी 30 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुटता करने और आपसी मतभेद भुलाकर अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे। इसी बीच युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई हो गई। इससे कार्यालय में कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और वरिष्ठ नेताओं के बीच बचाव में मामला शांत हुआ। देर शाम इस मामले में पूर्व अध्यक्ष, युवा कांग्रेस मुशाहिद चौधरी की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

30 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली है। इसमें सोनिया गांधी समेत देशभर से कांग्रेस के दिग्गज शामिल होंगे। सभी जिलों को महारैली में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। ब्रह्मस्वरूप सागर जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे। पूर्व कार्यक्रम के तहत प्रभारी ने महानगर और जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ली। जिला प्रभारी ने कहा कि मुरादाबाद जिले से दो हजार कार्यकर्ता दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए 23 नवंबर को ब्लाक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा, जिसमें वो खुद (जिला प्रभारी) रहेंगे। प्रभारी जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर रहे थे, इसी बीच दूसरे कमरे में बैठे युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश सैफी और जिलाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी के बीच कहासुनी हो गई।
तीखी नोकझोंक होने पर मारपीट हो गई। जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह और युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश सैफी का आरोप है कि जिलाध्यक्ष मुशाहिद चौधरी के समर्थक कार्यालय में घुसे और मारपीट कर दी। कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई और नेताओं के बीच बचाव करने तक बाहरी युवक मारपीट कर फरार हो गए। डा. एपी सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता की रिपोर्ट प्रदेश हाईकमान को सौंप दी है। इस मामले में दोनों का पक्ष सुनने के बाद कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, महानगर कार्यालय में प्रभारी ब्रह्मस्वरूप सागर ने निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा की अध्यक्षता में महारैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। महानगर और जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

- जिला प्रभारी जिला कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक ले रहे थे। युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश से कार्यकर्ताओं की भीड़ को लेकर कहासुनी हो गई। तीखी नोंकझोंक होने पर वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया।
- मुशाहिद चौधरी, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस
- प्रदेश प्रभारी मिर्जा अशफाक सकलानी ने विधानसभा अध्यक्षों की ताजपोशी को लेकर मुझसे रिपोर्ट मांगी थी। मैने संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम और उनके मोबाइल नंबर प्रदेश प्रभारी को दे दिए। ठाकुरद्वारा विधानसभा प्रभारी के लिए जिस कार्यकर्ता की सिफारिश की थी, इससे जिलाध्यक्ष नाराज हो गए और रविवार को फोन पर गाली गलौज करने लगे। सोमवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ने कुछ बाहरी लड़कों को बुलवाकर हमला करवा दिया। नेताओं ने बचाया।
- दानिश सैफी, प्रदेश सचिव
- ठाकुरद्वारा विधानसभा प्रभारी के मनोनयन को लेकर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव में आपसी विवाद है। दोनों पदाधिकारी अपने पसंद का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। यह विवाद सोमवार को पार्टी कार्यालय में पहुंच गया। मुशाहिद के समर्थकों ने दानिश सैफी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

- डा. एपी सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें