फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा पर अमर्यादित टिप्पणी की है। पार्टी के कार्यकर्ता ऐसी सोच को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर ने असम के मुख्यमंत्री का बयान घोर निंदनीय है। बताया कि भाजपा की मानसिकता का परिचय असम के मुख्यमंत्री ने दिया है। आरएसएस दलित और पिछड़ों को आगे आने देना नहीं चाहती है।
महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने कहा- सांविधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति द्वारा अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करना लोकतंत्र पर कलंक है। नफरत की इस विचारधारा का कांग्रेस पार्टी हमेशा विरोध करेंगी। प्रदर्शन में पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा , अमीरुल हसन जाफरी, अरशद परवेज, अब्बास, भयंकर सिंह बौद्ध, वसीम खान, नजाकत ठेकेदार, कमर सलीम, नदीम उद्दीन कातिब, मो. जुनेद, शमशेर अली, जईम चौधरी, मुशाहिद चौधरी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें