फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज किसान संवाद में शामिल होंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस ने तहसील स्तरीय किसान संवाद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत आज (शनिवार) गांव विशनपुर में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शिरकत करेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक और राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल भी शामिल होंगे। कांग्रेसी किसान संवाद को सफल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने बताया कि पार्टी की ओर से शनिवार दोपहर ढाई बजे सदर तहसील के अंतर्गत ग्राम विशनपुर में किसान संवाद का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए जिला कांग्रेस पदाधिकारी दोपहर दो बजे दिल्ली रोड स्थित बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें