संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्र ने पिता की डांट से झुब्ध होकर फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हयातनगर थानाक्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण बेटे का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पीड़ित परिजनों ने बताया कि युवक गुरुवार को रात कमरे में सोया था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे तक जब कमरा नहीं खुला तो दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांक कर देखा तो छात्र छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटका हुआ था। कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्र को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार छात्र को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था और इसी बात से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिजनों ने बताया छात्र गांव के निजी विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था।