फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सपा सांसद और विधायक कांग्रेसियों की सुनते हैं या नहीं, पार्टी जुटा रही फीडबैक

Fri, 31 Jul 2026 01:44 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कांग्रेस ने अपने नेताओं से पूछा है कि क्या सपा के सांसद और विधायक उनकी बात सुनते हैं। पार्टी का स्थानीय तालमेल कैसा है। अगर दोनों दल साथ आते हैं तो क्या असर पड़ेगा। साथ ही आने वाले चुनाव में उनके जनपद या सीट पर क्या स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस और सपा पार्टी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस हाईकमान द्वारा अपने जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष के साथ सक्रिय पदाधिकारियों से पांच बिंदुओं पर फीडबैक मांगा जा रहा है। माना जा रहा है कि 2027 के विधानसभा इलेक्शन में यह फीडबैक दोनों के गठबंधन का आधार बनेगा। कांग्रेस ने अपने नेताओं से पूछा है कि क्या सपा के सांसद और विधायक उनकी बात सुनते हैं। पार्टी का स्थानीय तालमेल कैसा है। अगर दोनों दल साथ आते हैं तो क्या असर पड़ेगा। साथ ही आने वाले चुनाव में उनके जनपद या सीट पर क्या स्थिति रहेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने जिलाध्यक्षों को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है।  

विज्ञापन


दूसरे दलों की तरह कांग्रेस भी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके मद्देनजर पार्टी ने राजेंद्र पाल गाैतम को नया प्रदेश प्रभारी बनाया है। पिछले दिनों में नवागत प्रदेश प्रभारी ने लखनऊ में सभी जिला और महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक की थी। उन्होंने सभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया था। गठबंधन से पहले कांग्रेस जिला स्तर पर सपा सांसदों और विधायकों से स्थानीय नेताओं के तालमेल की समीक्षा करेंगी। 

इसके लिए प्रदेश प्रभारी ने जिलाध्यक्षों से पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। ताकि दोनों नेताओं के बीच तालमेल बैठाया जा सके। प्रदेश प्रभारी ने इसमें सपा सांसद और विधायक के कांग्रेसी नेताओं के रिश्ते कैसे हैं, कांग्रेस पदाधिकारियों की मांग पर उनके क्षेत्र में किसी सड़क या खड़ंजे का निर्माण कराया गया कि नहीं, कोई समस्या बताने या शिकायत करने पर सपा जनप्रतिनिधियों ने इसका निस्तारण कराया की नहीं समेत कई बिंदुओं पर फीडबैक मांगा है। प्रदेश प्रभारी ने बूथ स्तर पर मजबूत विधानसभा सीटों की भी जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी की ओर से सपा सांसदों और विधायकों के साथ कांग्रेस नेताओं के तालमेल से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। साथ ही अच्छा काम करने वाले कांग्रेस नेताओं के नाम भी मांगे गए हैं। इसकी रिपोर्ट प्रदेश प्रभारी को भेज दी गई है। - विनोद गुंबर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

बेहतर कार्य करने वाले कांग्रेसियों के मांगे गए नाम
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के नाम मांगे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन चार-चार नाम प्रदेश प्रभारी को भेजा जाना है। 

प्रत्याशियों के चयन में शामिल होंगे जिलाध्यक्ष
मुरादाबाद। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार विधानसभा चुनाव के लिए जिले के प्रत्याशियों के चयन में जिलाध्यक्षों को भी शामिल किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी के साथ जिलाध्यक्ष भी बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें