फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मिट्टी डालकर भूल गए... पांच माह में नहीं बन सकी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार के वार्ड-30 में बर्फखाने के पास नगर निगम का अधूरा काम लोगों पर भारी पड़ रहा है। करीब पांच महीने पहले गलियों में सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी डालकर भराव तो कर दिया गया, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य ठप पड़ गया। नतीजा यह है कि बरसात शुरू होते ही गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई हैं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन





इलाके के लोगों का कहना है कि नालियों का निर्माण भी अधूरा छोड़ दिया गया है। बारिश का पानी और नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। कई जगह पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिससे सैकड़ों परिवार रोजाना परेशानी झेल रहे हैं। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

समस्या सिर्फ सड़क तक सीमित नहीं है। मोहल्ले में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें भी नहीं लगी हैं। रात होते ही गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं, जिससे हादसे और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है। जिन गलियों में पहले से सड़क बनी है, वहां भी टूटा खड़ंजा और बहता गंदा पानी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार वार्ड पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने नगर निगम से जल्द सड़क और नालियों का निर्माण पूरा कराने, जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जल्द कार्य पूरा कराने के लिए संबंधित जेई को दिशा-निर्देश देंगे।


लोगों के कोट्स (फोटो)
पांच महीने पहले सड़क बनाने के लिए मिट्टी डाली गई थी। तब से काम बंद पड़ा है। बरसात में पूरी गली कीचड़ से भर जाती है। बच्चों को स्कूल और बुजुर्गों को बाहर निकलने में भारी परेशानी होती है।

- प्रवेश

बारिश का पानी नालियों से नहीं निकलता। गंदा पानी घर के दरवाजे तक आ जाता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। नगर निगम को तुरंत काम पूरा कराना चाहिए।

- रेखा

रात में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। अंधेरे में लोग गिर जाते हैं। महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने से डरते हैं। सड़क और रोशनी दोनों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है।

- नीता

बरसात में घर से बाजार तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। हर तरफ कीचड़ और पानी भरा रहता है। नगर निगम ने काम शुरू किया लेकिन बीच में छोड़ दिया। इससे परेशानी कई गुना बढ़ गई।

- चिंता राम

टूटी सड़क और अधूरी नालियां पूरे मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्या हैं। गंदगी और जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।

- रामभजन

वार्ड पार्षद से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। पांच महीने से लोग सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं। बरसात में हालात इतने खराब हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल है।

- रवि कुमार

नगर निगम ने मिट्टी डालकर लोगों को भरोसा दिया था कि जल्द सड़क बनेगी, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ। अब बरसात ने पूरे इलाके को कीचड़ और जलभराव की समस्या में धकेल दिया है।
विज्ञापन

- शादाब शम्सी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें