फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती मनाई

Mon, 20 Nov 2017 12:45 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इंदिरा गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 100वीं जयंती मनाई। इस मौके पर सभाओं, गोष्ठियों व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से इंदिरा गांधी को याद किया।
विज्ञापन


 जिला कांग्रेस कमेटी ने गंज गुरहट्ठी कार्यालय पर सभा का आयोजन कर इंदिरा गांधी को याद किया और उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी महान नेता थीं। उन्होंने पूरी दुनिया में देश का नाम बुलंद किया। उनके कार्यकाल में भारत-पाक युद्ध में भारत की सेना ने पाक सीमा में घुस कर भारत का झंडा फहराया।

भाजपा के नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने उन्हें दुर्गा अवतार बताया था। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की एकता और अखंडता के लिए लड़ती रहीं। पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को अपनाने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन


मौके पर जिला अध्यक्ष डा. ए पी सिंह, प्रकाश चंद्र जैन, शकील सरवर हाशमी, श्याम बाबू वाल्मीकि, पंडित गंगा राम शर्मा, नवनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी ने गोष्ठी कर इंदिरा गांधी को याद किया और चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजली दी। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इंदिरा गांधी के सपनों के भारत को हर हाल में साकार करेगी।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा, असद मौलाई, अनुराग शर्मा, अशोक कपूर समेत कई लोग मौजूद रहे। महिला कल्याण समिति ने जीलाल स्ट्रीट में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि दृढ़ संकल्पों और साहसी होने के कारण ही उन्हें लौह महिला के रूप में पहचान मिली।

इस अवसर पर निशा चतुर्वेदी, रीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, उर्षा शर्मा, नीलम शर्मा आदि मौजूद रहीं। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम खुर्शीद की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने प्रिंस रोड स्थित कार्यालय पर कार्यक्रम किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रहीं।

उनके फैसले अटल फैसले होते थे। उन्होंने देश हित में जो निर्णय लिए उसके कारण वह दुनिया के 101 मुल्कों की चेयर पर्सन रहीं। कार्यक्रम में आजम अंसारी, हाजी रिजवान कुरैशी, हाजी अजीम उद्दीन मुमताज कुरैशी, फहीम मिर्जा, कमर सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें