कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने ट्रेन में कारोबारी के साथ हुई मारपीट के मामले को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर तंज कसते हुए लिखा है कि उन्होंने एक दिन पहले ही कहा था कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है लेकिन ट्रेन में हुई घटना से भाजपा का दोहरा चरित्र सामने आया है।
इमरान प्रतापगढ़ी ने इस घटना को दयनीय स्थिति बताया है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों का वीडियो सामने आया है। इमरान प्रतापगढ़ी के इस ट्वीट पर जीआरपी मुरादाबाद ने लिखा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए टीमें मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।