फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कुट्टी काटते समय महिला का पट्टे में दुपट्टा फंसने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 14 Jan 2023 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
संभल के बहजोई थाना इलाके के गांव टिकटा की मढ़ैया में शुक्रवार की शाम महिला का टुपट्टा चारा काटने वाली मशीन के पट्टे में फंस गया। जिसमें महिला की गर्दन दबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम पांच बजे बहजोई थाना क्षेत्र के गांव टिकटा की मढ़ैया सकीना (50) पत्नी नूर मोहम्मद इंजन मशीन पर पशुओं के लिए चारे की कुट्टी काट रही थी। तभी कुट्टी मशीन के पट्टे में महिला के गले में पड़ा दुपट्टा फंस गया। गले में दुपट्टा कसने से महिला गिर गई। 

मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में इंजन बंद किया और महिला का दुपट्टा मशीन के पट्टे से निकाला। मगर जब तक महिला की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। महिला अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्रियों को रोता-बिलखता छोड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें