फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: कांग्रेस नेता सचिन चौधरी को भेजा गया जेल, कार्यकर्ताओं का विरोध नहीं आया काम, जानलेवा हमले का मामला

Fri, 26 Dec 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सिरसवां दोराहा (मुरादाबाद)

सार

जमीन विवाद को लेकर फायरिंग में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी और उनके गार्ड को जेल भेज दिया गया है। दोनों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मौके से रायफल और कारतूस बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
सचिन चाैधरी(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर थानाक्षेत्र के आंवला घाट में जमीन के विवाद में फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी और उनके गार्ड अत्यंत सिंह को बृहस्पतिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


भोजपुर थानाक्षेत्र के जैतपुर निवासी कुलदीप सिंह ने बुधवार को भोजपुर थाने में पाकबड़ा के सुपरटेक कॉलोनी निवासी एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी और उनके गार्ड रामपुर के शाहबाद थानाक्षेत्र के मंगोली निवासी अत्यंत सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कुलदीप ने बताया कि बताया कि वह अपने बहनोई अमरोहा के कालाखेड़ा निवासी पवन कुमार के साथ अपनी जमीन की जोताई करा रहा था। इसी दौरान वहां सचिन चौधरी अपने गार्ड के साथ आ गए और उन पर जान से मारने की नियत से रायफल से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल से ही सचिन चौधरी और अत्यंत को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी से रायफल और कारतूस भी बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए सचिन चौधरी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आंवला घाट रोड पर आराध्यम सिटी नाम से उनकी जमीन है। कुछ हिस्सा कुलदीप व अन्य लोगों का है।

बुधवार को कुलदीप समेत अन्य लोगों के साथ उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। विरोध करने पर यह लोग जबरदस्ती करने लगे। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सचिन चौधरी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं जबकि चार परिवाद कोर्ट में विचाराधीन हैं। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन

थाने पर जुटे कांग्रेसी, दूसरे पर पक्ष पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग
कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर मुरादाबाद और अमरोहा के कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भोजपुर थाने पर जुट गए। उन्होंने दूसरे पक्ष पर भी फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। दूसरे पक्ष के लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग रखी हालांकि पुलिस ने दूसरे पक्ष पर प्राथमिक दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें