सुबह 11 से रात 11 बजे तक दौड़ी मुरादाबाद एक्सप्रेस
असालतपुरा निवासी अल्ट्रा रनर ने यह दौड़ पुलिस के सम्मान में आयोजित की। इसके लिए उन्हें शहर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने सहयोग किया। कंपनी बाग के सामने सुबह 11 बजकर एक मिनट से जैनुल ने दौड़ शुरू की और रात 11 बजे तक दौड़े। जैनुल के समर्थन में तमाम युवा कंपनी बाग के सामने एकत्र हो गए और हौसला बढ़ाते नजर आए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने जैनुल के प्रयास को सराहा।
जैनुल बोले, मैंने रिकॉर्ड बनाया अब परिणाम का इंतजार
मुरादाबाद एक्सप्रेस जैनुल ने कहा कि बेशक 12 घंटे में 92 किमी से अधिक नहीं दौड़ पाया लेकिन दो नए रिकॉर्ड बने हैं। इनके लिए भी हमने आवेदन किया था। अब गिनीज बुक इन्हें अपने मानकों पर परखेगी और एक माह बाद परिणाम घोषित करेगी।
उस दिन का इंतजार रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के जिला ब्रांड एंबेसडर ने युवाओं को संदेश दिया कि नशे से दूर रहें। अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना 45 मिनट दौड़ या व्यायाम जरूर करें।
जैनुल के नाम कई रिकार्ड
मुरादाबाद एक्सप्रेस इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। जैनुल ने वर्ष 2018 में 720 किमी की दौड़ एसिड अटैक और रेप पीड़ित महिलाओं के लिए पूरी की थी। इसके बाद सैनिकों के उत्साहवर्द्धन के लिए उन्होंने कारगिल क्षेत्र और लौंगीवाला से जैसलमेर तक 120 किमी की दौड़ (बाॅर्डर रन) 18 घंटे में पूरी की थी।
कोरोना काल में भी फ्रंटलाइन वर्करों के सम्मान में उन्होंने 100 किमी की दौड़ 13 घंटे में पूरी की थी। इसके लिए तत्कालीन एसएसपी अमित पाठक ने उन्हें सम्मानित किया था।