फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, अपशब्दों का सहारा : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी की आलोचना की। वर्मा ने कहा कि राजनीतिक विरोध की एक सीमा होती है, जिसे कांग्रेस के नेता लांघ रहे हैं। प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत माता-पिता पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास सरकार को घेरने के लिए ठोस मुद्दे नहीं हैं। इसलिए उसके नेता अपशब्दों और व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं और कामकाज का हिसाब जनता के सामने है। कांग्रेस को इन कामों पर सवाल उठाने चाहिए और अपनी नीतियों के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिए।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों से जनता के सवालों का जवाब नहीं मिलता। इससे राजनीतिक विश्वसनीयता भी नहीं बढ़ती है। उन्होंने कांग्रेस के भविष्य में देश की सत्ता में आने संबंधी सवाल पर भी टिप्पणी की। वर्मा ने कहा कि भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक स्थिति स्वीकार नहीं कर पा रही है। रोजगार के सवाल पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया। वर्मा ने कहा कि सपा की सरकार के दौरान युवाओं को किस तरह नौकरियां मिलती थीं, यह किसी से छिपा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें