फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 मार्च तक बनवा लें अपना ड्राइविंग लाइसेंस 

Wed, 14 Mar 2018 12:59 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
23 तक बनवा लें ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आरटीओ आफिस से डीएल बनवाने वाले अपना काम 23 मार्च तक निपटा लें। इसके बाद चार दिन तक डीएल बनाने का काम बंद रहेगा। साफ्टवेयर अपडेट होने के चलते डीएल बनाने का काम रोका जाएगा। परिवहन विभाग में अब डीएल बनाने का कार्य सारथी 2.0 के स्थान पर साफ्टवेयर 4.0 पर किया जाएगा। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने डीएल को अपडेट बनाने के लिए नया साफ्टवेयर शुरू करने की तैयारी की हैं। सारथी साफ्टवेयर के नए वर्जन से आधार कार्ड अटैच करने, ऑनलाइन एप्लाई करने और डीएल का स्टेटस पता करने में मदद मिलेगी। इससे डीएल की परीक्षा देने वालों को भी नए साफ्टवेयर से फायदा होगा। आरटीओ ने बताया कि जो लोग पुराने साफ्टवेयर पर ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। उनको नया साफ्टवेयर स्वीकार नहीं करेगा।

ऐसे में आवेदन निरस्त होने और फीस बेकार जाने का डर रहेगा। इसके चलते ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी लोगों को अपने डीएल हर हाल में 23 मार्च को दोपहर तीन बजे तक बनवा लेने होंगे। इसके 24 से 27 मार्च तक चार दिन डीएल बनवाने का काम बंद रहेगा। आरटीओ जयशंकर तिवारी ने बताया कि सारथी के नए साफ्टवेयर पर 28 मार्च से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। नया साफ्टवेयर वर्किंग में आने के बाद लोगों को एक ही दिन में डीएल का समस्त कार्य कराने की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें