मुरादाबाद। शाहजहांपुर में मतदान ड्यूटी में गए हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े खराब होने की वजह से मौत होने की पुष्टि हुई है।
डिलारी थानाक्षेत्र के हौसपुरा निवासी सोमवीर सिंह पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह बेटे अभय और पत्नी सरिता के साथ सिविल लाइंस के हरथला में रहते थे। सोमवीर सिंह बरेली में तैनात हैं। उनके चचेरे भाई हरि राज सिंह ने बताया कि सोमवीर सिंह की ड्यूटी शाहजहांपुर मतदान में लगी थी। ड्यूटी के दौरान ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें पहले शाहजहांपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने के कारण मुरादाबाद ले आए थे। यहां जिला अस्पताल में बुधवार रात हेड कांस्टेबल की इलाज के दौरान की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।