ठाकुरद्वारा। कोतवाली में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कई फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर दोबारा पहुंचे। फिर से कई फरियादियों को समाधान का आश्वासन लेकर लौटना पड़ा।
समाधान दिवस में छह में से दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की टीम गठित की गई है। इस दौरान एसडीएम ने गांव सुंदर नगर भूतखेड़ा में चाचा-भतीजे की भूमि विवाद की जांच के आदेश लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को दिए हैं।
-
गांव के कुछ बड़े लोगों ने ग्राम समाज की बंजर भूमि और तालाब को पाट कर अवैध कब्जा कर लिया है। इससे तालाब का गंदा पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। आरोपियों से शिकायत करने पर वह झगड़े पर उतार हो जाते हैं। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल और डीएम से की लेकिन समाधान नहीं हो सका है। थाना समाधान दिवस में भी समाधान का आश्वासन ही मिला है। - डालचंद, गांव बैजनाथपुर
समाधान दिवस में अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बेटा मारपीट करता रहता है। पहले भी इस मामले की शिकायत की थी लेकिन अभी भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण फिर से शिकायत करने कोतवाली आना पड़ा। रिटायर्ड होमगार्ड तौफीक अहमद, गांव शहबाजपुर कला
फोटो 4 ठाकुरद्वारा कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनते अधिकारी
फोटो 5 फरियादी डालचंद
फोटो 6 फरियादी तौफ़ीक़ अहमद
संवाद