फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अग्निशमन सेवा सप्ताह में 25 स्कूलों में कराई प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को 25 स्कूलों में अग्नि सुरक्षा के विषयों पर निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता और ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। जिसमें 20 हजार विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जनपद में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य जगहों पर अग्नि सुरक्षा निर्देशों के बैनर, पोस्टर, पंफलेट के साथ प्रदर्शनी लगाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अग्निशमन अधिकारी ज्ञानप्रकाश शर्मा द्वारा रोडवेज बस स्टैंड और रोडवेज वर्कशॉप में अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार द्वारा विभिन्न आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए होने वाले अग्निकांड को कम करने के लिए लोगों को जागरूक किया। पीतल नगरी रोडवेज बस के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम सिंह द्वारा भी अग्निशमन विभाग के ज़न जागरूकता स्टाॅल पर सुरक्षा निर्देशों के साथ फोटो क्लिक कराकर अग्नि सुरक्षा का संदेश दिया l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें