फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोर्ट मैरिज का विरोध करने पर युवती के पिता को पीटा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 15 Apr 2023 09:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनकी बेटी निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह 11 अप्रैल को स्कूल गई थी, इसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला है कि गांव के युवक ने उसे कैद करके रखा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अगवा कर युवक ने उससे जबरन कोर्ट मैरिज कर ली। युवती शिक्षिका है। उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट की और दो लाख रुपये की मांग की।

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी बेटी निजी स्कूल में शिक्षिका है। 11 अप्रैल को बेटी स्कूल जा रही थी लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि गांव के एक युवक ने उसे अपने घर में कैद कर रखा है। 

आरोपी ने गलत तरीके से मैरिज रजिस्ट्रेशन के फर्जी कागज तैयार करा लिए हैं। पिता ने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह बंगला गांव जा रहा था। यहां आरोपी मिल गया और उसने उसके साथ मारपीट की। 
विज्ञापन


आरोपी युवक ने दो लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। नागफनी थाना प्रभारी निरीक्षक नागफनी जसपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें