मुरादाबाद। पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह तीन दिवसीय 47वीं अंतर जनपदीय जूडो, जिम्नास्टिक, वुशू और ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन जूडो में 78 किलोग्राम भारवर्ग में मुरादाबाद की संजो शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिताएं 30 जून तक चलेंगी।
प्रतियोगिता में जनपद पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, बिजनौर, रामपुर, संभल एवं मुरादाबाद के पुलिस कर्मियों प्रतिभाग किया। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच मैच शुरू हुए। ताईक्वांडो के पुरुष वर्ग के 58 किलोग्राम भारवर्ग में संभल के आरक्षी अक्षय कुमार, 63 किलोग्राम भार वर्ग में बिजनौर के अनुज भाटी, 68 किलोग्राम भार वर्ग में पीलीभीत के मनीष कुमार, 74 किलोग्राम भारवर्ग में बरेली के गौरव भाटी, 87 किलोग्राम भार वर्ग में अमरदीप सिंह बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे।
ताईक्वांडो महिला वर्ग में 46 किलो में बरेली की शालिनी, 49 किलो में बरेली की दीप शिखा, 57 में बदायूं की नीलम, 62 किलो में बिजनौर की अमरीन, 73 में शाहजहांपुर की आसमा बेगम पहला स्थान हासिल किया। जूडो महिला वर्ग 48 किलो भारवर्ग में शाहजहांपुर की शीतल परमार, 52 किलो में बदायूं की नूतन सिंह, 57 किलो भारवर्ग में बरेली की सविता, 63 किलो में बदायूं की मंधा त्यागी, 70 किलो में बरेली की ऊषा चाहल, 78 किलो भारवर्ग में मुरादाबाद की संजो शर्मा पहले स्थान पर रहीं। इसी प्रकार जूडो पुरुष वर्ग 60 किलो में बदायूं के शैलेंद्र कुमार, 66 में बरेली के रवि, 73 में बदायूं के योगेंद्र ने बाजी मारी। इस मौके पर एसपी देहात विद्या सागर मिश्रा, एएसपी सागर जैन समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।